लुधियाना: Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी के नेतृत्व में पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से शुरू हुआ था।
Santokh Singh Chaudhary फिल्लौर पहुंचे।
Bharat Jodo Yatra जब फिल्लौर पहुँची तब चौधरी संतोख सिंह बेहोश हो गए तभी उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया जहाँ उनका निधन हो गया।
- Advertisement -
आज सुबह यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद Santokh Singh Chaudhary दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया।
कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी भी यात्रा को रोककर चौधरी संतोख सिंह को अस्पताल देखने पहुंचे थे। उनके निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है।
लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला ने लिखा,“जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
श्री राहुल गाँधी ने लिखा,“श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”